Let’s travel together.

आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा : रंग-बिरंगी थाली से जागी स्वस्थ जीवन की प्रेरणा

0 123

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 
तहसील के आंगनवाड़ी केंद्रों पर इस बार पोषण पखवाड़ा जागरूकता और प्रेरणा का अनोखा संगम बन गया है। परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी और सेक्टर सुपरवाइजर संगीता ठाकुर द्वारा यहां केवल पोषण संबंधी जानकारी ही नहीं दे रहे , बल्कि लोगों में स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प भी जगा रहे है।

सुल्तानगंज सेक्टर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र चांदौड़ा , मढिया ग़ुसांई, बेरसला,जमुनिया पिपलिया ,गुलवाड़ा आदि पर लगाए गए विशेष पोषण स्टॉल में महिलाओं और किशोरियों को यह सिखाया गया कि थाली में जितने अधिक रंग होंगे, शरीर उतना ही मजबूत रहेगा। अनाज, दाल, हरी सब्जियां, दूध और मौसमी फल को नियमित आहार में शामिल करने का संदेश दिया गया। खासतौर पर किशोरियों को समझाया गया कि आयरन और प्रोटीन से भरपूर भोजन न सिर्फ उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी की नींव भी मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा राजा,दुर्गा तिवारी, सुनीता गोस्वामी और ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अब “फास्ट फूड” की बजाय घर के पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देंगी। पूरे माहौल में उत्साह और उम्मीद का ऐसा रंग बिखरा कि यह संदेश घर-घर तक पहुंचा – “सही पोषण से ही देश रोशन होगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811