शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
श्रीनवदुर्गा उत्सव की धूम चल रही है। जगह -जगह विराजमान देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं द्वारा मातारानी को चुनरी चढ़ाते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने की आराधना की जा रही है।
आज पांडाझिर गांव में सैकड़ों महिलाओं , पुरुष एवं बच्चों ने 111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ की जो 3 किमी दूर उचेरा पहाड़ी पर स्थित नवदुर्गा मंदिर पहुंची और जहां पर विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ मातारानी को चुनरी भेंट की गई।
इस अवसर पर गांव सरपंच सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मां से आशीर्वाद लिया। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया।