Let’s travel together.

मामूली बूंदाबांदी के साथ मानसून की दस्तक, दिनभर छाए बादल

0 197

सांची रायसेन सेदेवेंद्र तिवारी

बेतहाशा गर्मी पड़ने के साथ ही अब आसमान में छाए घने बादलों तथा मामूली बूंदाबांदी ने मानसून आने का संकेत दे दिया । गर्मी से भी राहत मिल गई।
बेतहाशा गर्मी से लोग परेशान हो उठे थे आज रात में तेज हवा के साथ सुबह से ही आसमान में घने बादलों ने डेरा जमा लिया तथा हल्की बूंदाबांदी ने मानसून के संकेत दे दिए हैं हालांकि अनेकों स्थानों पर तेज छींटे भी पड़ गये है नगर में तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी में कमी दिखाई देने लगी है तथा आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है इससे साफ दिखाई दे रहा है कि अब मानसून की दस्तक भी शीघ्र होगी इस हवा पानी से लगातार बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ाने लगीं है बिजली कर्मचारी भी बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की कवायद में जुटे दिखाई दे रहे हैं परन्तु नगर में अनेक स्थानों पर आज भी पानी निकासी व्यवस्था की ओर स्थानीय प्रशासन का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है जिससे तेज बारिश शुरु होते ही नगर की तमाम गंदगी सड़कों पर आने से मुसीबत खड़ी कर सकती हैं जिससे न केवल गंदगी बल्कि बदबू फैलने से भी लोग आशंकित दिखाई दे रहे हैं हालांकि अनेकों बार बारिश पूर्व सफाई की मांग की जा चुकी है तब प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है न ही सम्बन्धित ही नगर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी से रुबरु होने की हिम्मत ही जुटा सके हैं हालांकि नगरीय निकाय चुनाव भी सर पर आ चुके हैं अधिकारी कर्मचारी चुनाव व्यवस्था में जुटे हुए हैं दूसरी ओर नागरिकों को बारिश में मूलभूत सुविधाओं की दरकार भी बनी हुई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811