Let’s travel together.

प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे वाहनों पर पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

0 459

सर्किट हाउस पहाड़ी पर व्यायाम और स्वास्थ्य लाभ के लिए पैदल पहुंचते है लोग

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

दमोह। छोटी-छोटी पहाड़ियों वाले शहर की एक पहाड़ी पर बने सर्किट हाउस और वहां तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से लगभग एक किमी का घुमावदार रास्ता है जिस पर सालों से शहर के सैंकड़ों लोग जिनमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल रहते है सुबह-शाम शुद्ध हवा,व्यायाम और सुकून के लिए पैदल चलने आते है इसका एक कारण यह भी है कि शहर के अन्य मार्गो पर वाहनों का आवागमन बहुत रहता है इसलिये वहां टहलना जोखिम भरा कार्य भी है साथ ही प्रदूषण से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है पर यहां बाइकर्स के आने जाने से दिक्कत होने लगी थी।
रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के एस आई आलोक तिरपुड़े ने यहां चालानी कार्यवाही की और युवाओं को परामर्श भी प्रदान किया कि शिक्षित होने के बाद लापरवाही और गलतिया न करें यहां प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा है वाहन लेकर न जाएं।
वैसे तो इस शहर में अलग-अलग जगहों पर पार्क भी है पर यहां से प्राकृतिक सौंदर्य भी द्रष्टव्य होता है और ऊँचाई पर होने के कारण प्रदूषण,भीड़,शोर सुनाई नहीं देता है चारों ओर के विभिन्न क्षेत्रों को भी यहां से देखा जा सकता है। युवा वर्ग भी फोटोग्राफी/सेल्फी लेते देखे गए है।


परंतु इस पहाड़ी मार्ग पर तेज गति से आने वाले वाहन उन लोगों के लिए खतरा थे जो स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां टहलने आते है लोग तेजी से बाइक चला कर ऊपर की ओर जाते है और लौटते समय बाइक को न्यूट्रल कर काफी तेज गति से ढलान पर जाते है जिससे पैदल टहलने वालों को एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है यहां प्रतिदिन घूमने आने वाले लोगों का कहना था कि चिंतित होना लाज़मी था क्योकिं यह शांत, सुव्यवस्थित और वाहनों के लिए सुबह-शाम प्रतिबंधित क्षेत्र भी है पुलिस की कार्यवाही प्रशंसनीय है इससे अपराध पर भी नियंत्रण होगा।

“पुलिस ने बेहतर कार्य किया,प्रकरण में चालान होने से अपराध में भी कमी आएगी औऱ सर्किट हाउस क्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा लोग निश्चिंत होकर यहां आ सकेंगे। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा व अन्य लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां आते है वाहनों के आने-जाने से एक्सीडेंट का खतरा, प्रदूषण बढ़ता जिस पर रोक लगेगी”
-प्रशांत सिंह हज़ारीएडवोकेट, दमोह

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811