Let’s travel together.

माइक्रो कार्निवल-2025 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

0 59

इंदौर । मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस समारोह के तृतीय दिवस पर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इंदौर में पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था – “प्राचीन अणु से आधुनिक सूक्ष्मजीव तक”।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, डॉ. दीपक शर्मा (विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र) एवं डॉ. शीतल भसीन (विभागाध्यक्ष जीवविज्ञान एवं कार्यक्रम समन्वयक) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं विषय पर मार्गदर्शन प्रो. मोहिनी कालसेकर द्वारा दिया गया, जिन्होंने प्राचीन और आधुनिक सूक्ष्मजीव विज्ञान के पहलुओं को पोस्टर कला के माध्यम से छात्रों के सामने प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. शिफा गोयल (MRSC, इंदौर) एवं डॉ. तुषार बनर्जी (जीवविज्ञान विभाग, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर) शामिल थे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तर के अनेक छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: प्रेरणा पमनानी
द्वितीय स्थान: अनुष्का राजोरिया
तृतीय स्थान: ऋषिका सिंह
सांत्वना पुरस्कार: गेशना सेठी
कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. लाल कुमार चंदेल, डॉ. दीपांशु पांडे एवं शोधकर्ता श्रुति मोदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में कॉलेज के लैब स्टाफ श्री विनय श्रीवास्तव, श्रीमती संजुला वर्मा और श्री अमित थूलेकर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. तुषार बनर्जी ने “सूक्ष्मजीवों का महाकाय संसार: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक” विषय पर प्रस्तुत किया। उन्होंने प्राचीन काल में दही के उपयोग से लेकर आज के समय में फूड माइक्रोबायोलॉजी एवं दही उत्पादों की मार्केटिंग तक के विकास पर प्रकाश डाला। साथ ही, बायोएथेनॉल और एथेनॉल उत्पादन तथा उनके आधुनिक अनुप्रयोगों पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रतिभा जैन ने किया, जबकि आभार प्रकट प्रो. मोनिका गोस्वामी ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय एवं अन्य विद्यालयों से 50 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा। यह तीन दिवसीय विज्ञान उत्सव पूरी तरह महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और व्याख्यानों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं में विज्ञान और नवाचार के प्रति उत्साह एवं रुचि को और भी बढ़ाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में प्राचीन अणु विज्ञान से लेकर आधुनिक सूक्ष्मजीव विज्ञान तक की समझ विकसित करना और भारतीय धर्म, संस्कृति एवं प्राचीन ऋषियों के ज्ञान से प्रेरणा लेकर सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान में रुचि बढ़ाना था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811