Let’s travel together.

भनपुरी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

0 108

सुरेंद्र जैन धरसीवां
भनपुरी के परदेसी भवन में महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति दुबे विशेष स्थिति पूर्व पार्षद श्रीमती राधिका राव एवं किरण वर्मा थी
अवसर पर विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, मटका फोड़, आदि का आयोजन किया गया जीसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सावन महोत्सव में महिलाओं ने सावनी गीतों का गायन किया तथा पारंपरिक वेशभूषा में प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्रीमती डॉक्टर दीप्ति दुबे ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती दुबे ने श्रीमती किरण वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रावण का महीना हमारे समाज में एक ओर बहुत अधिक धार्मिक महत्व का रहता है वही हमारी बहनों एवं माता के लिए अध्यात्म एवं श्रंगार दोनों की भागीदारी रहती है। श्रावण का महीना हम सब में एक हर्षोल्लास पैदा करता है। पूरी धरती हरित श्रृंगार से सज जाती है। इसी प्रकृति की आत्मा से प्रेरित होकर हम सब महिलाएं हरित वस्त्र एवं हरी चूड़ियां पहनकर प्रकृति प्रेम की भावना जाहिर करती है।इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती राधिका राव यादव ने आयोजन पर प्रकाश डालते हुए आयोजनकर्ता श्रीमती किरण वर्मा की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्रीमती छाया साहू को सावन क्वीन की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती शशिकला सेन गायत्री वर्मा कृष्णा पाठक गुंजा देवी साहू शकुन बघेल सरोज वर्मा मनीष वर्मा माया रजत राधा वर्मा धनेश्वरी पटेल मंजू रामटेके अनीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संघ के शताब्दी वर्ष पर  निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प     |     रोक के बावजूद खेतों में जल रही पराली, धुएं से पर्यावरण को नुकसान     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की चेकिंग, 7 वाहन चालकों के चालान काटे     |     बिना अनुमति संचालित हो रहा कृष्णा मैरिज गार्डन, पंचायत ने दिया नोटिस     |     खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811