Let’s travel together.

कुंभ मेले की वायरल गर्ल पहुंची प्रीतम लोधी के विधानसभा क्षेत्र पिछोर, देखने उमड़ पड़ा सैलाब

0 171

– सेल्फी खिचाते नजर आए लोग

– मोनालिसा आई शिवपुरी के पिछोर में, देखने के लिए उमड़ी भीड़

– मोनालिसा पिछोर विधायक प्रीतम लोधी से मिलने व एक फिल्म निर्माण के संबंध में चर्चा को लेकर पिछोर आई थी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज कुंभ मेले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनालिसा शिवपुरी जिले के पिछोर में आई और यहां पर उसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को यह भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया है कि मोनालिसा पिछोर विधायक प्रीतम लोधी से मिलने व एक फिल्म निर्माण के संबंध में चर्चा को लेकर पिछोर आई थी। हालांकि विधायक किसी काम से भोपाल चले गए थे। इसलिए वीडियो कॉल पर चर्चा के बाद इटावा के लिए रवाना हो गई।

मोनालिसा को देखने जुटा हुजूम, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा-

बताया जाता है कि मोनालिसा पहले जिले के पिछोर रेस्ट हाउस पहुंचीं। उनके आने की खबर पहले से ही क्षेत्र के लोगों को थी, रेस्ट हाउस के पास लोगों का हुजूम लग गया। भीड़ को देखकर स्थिति को संभालने के लिए पिछोर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

बाद में यूपी के लिए हुई रवाना-

बताया जाता है कि मोनालिसा करीब डेढ़ घंटे रेस्ट हाउस में ठहरने के बाद मोनालिसा कार में सवान होकर यूपी के लिए रवाना हो गई बताया जा रहा है कि मोनालिसा इंदौ के महेश्वर से होते हुए पिछोर पहुंची थीं और वह फिल्मी दुनिया में काम करने वाले महेंद्र लोधी के साथ संपर्क में है और इसलिए वह पिछोर आई थीं।

महेंद्र लोधी का फिल्मी दुनिया में सक्रिय योगदान और हे संपर्क
पिछोर के स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी सहित अन्य लोगों से है। मोनालिसा डायरी का मणिपुर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है और इसके लिए वह उप्र के इटावा के लिए रवाना हो गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811