Let’s travel together.

स्वामी विवेकानंद अग्रणी महाविद्यालय सभा कक्ष में जन भागीदारी समिति गई बैठक

0 162

बैठक में लिए गए कई निर्णय

सी एल गौर रायसेन

स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय रायसेन में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में समिति की बैठक महाविद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं समिति सचिव डॉ, इशरत खान द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जन भागीदारी समिति प्रभारी डॉ जी एस कुर्वेती द्वारा बैठक में आगामी समय में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया गया, जिसमें मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश से जन भागीदारी मद से कार्यरत शैलेंद्र श्रीवास, कुशल, सुखलाल, मदन रजक, रमेश कुशवाहा, अकुशल श्रमिकों को जनभागीदारी अध्यक्ष की स्वीकृति एवं अनुशंसा से स्थाई श्रेणी में विनियोजित किया गया। इसके बाद महाविद्यालय की बाउंड्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण नई बाउंड्री, वृक्षारोपण, ऑडिटोरियम की मरम्मत, महाविद्यालय का नाम एलइडी लाइट, विद्यालय स्थित कैंटीन को चालू करने, विद्यालय स्थित ग्रंथालय को मुख्य भवन में शिफ्टिंग करने, विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए वाटर कूलर, की व्यवस्था करने हेतु समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई। जन भागीदारी समिति अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को अवगत कराया की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही पीएम श्री योजना में हमारा महाविद्यालय भी सम्मिलित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा पीजी विषय को चालू करने की मांग अब पूरी होगी। मुख्यालय पर विधि विद्यालय खोले जाने की मांग कई वर्षों से उठाई जा रही थी जिसे शासन द्वारा पूरी करते हुए लगभग 10 करोड़ की राशि और 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिससे अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बैठक में कलेक्टर प्रतिनिधि अनुविभागीय अधिकारी पीसी शाक्य, महाविद्यालय प्राचार्य एवं सचिव डॉ इशरत खान, विधायक प्रतिनिधि राज मीणा, समिति सदस्य डॉ,एच वी सेन, सविता कुशवाह, बारे लाल सूर्यवंशी, नूतन कुशवाहा, वरिष्ठ अध्यापक और समिति प्रभारी डॉ,जी एस कुर्वेती, डॉ अनिल जुनेजा, डॉ आलोक निगम, डॉ मींस आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811