Let’s travel together.

होम लोन में सब्सिडी दिलाने 18 लाख ठगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

0 299

– सरकारी अधिकारी बनकर बात की

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर में होम लोन सब्सिडी का लालच देकर बिलकिसगंज निवासी ओमप्रकाश से करीब 18 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 17.90 लाख रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, सिम, एटीएम कार्ड और लैपटॉप बरामद किया गया है।

फरवरी 2025 में ओमप्रकाश को दिल्ली से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ₹2.67 लाख की होम लोन सब्सिडी देने की बात कही। इसके लिए एक्सिस बैंक में खाता खोलने और कुछ दस्तावेज भेजने को कहा गया।

ओमप्रकाश ने आरोपी को आधार, पैन और पासबुक की कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद 31 मार्च, 24 अप्रैल और 2 मई को उन्होंने एचडीएफसी बैंक से लोन लेकर लगातार ट्रांसफर किए पैसे, जिसकी कुल रकम ₹17.97 लाख रही।

दिल्ली से पकड़ा गया आरोपी, नकद और उपकरण जब्त

मामला थाने पहुंचा, उपनिरीक्षक सलीम खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दिल्ली-गाजियाबाद क्षेत्र में दबिश दी और भजनपुरा के यमुना विहार से अफजल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से ₹17.90 लाख कैश, 9 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप, 2 एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी साइबर ठगी के कई मामलों में संलिप्त हो सकता है। मोबाइल और लैपटॉप की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811