Let’s travel together.

ताइवानी तरबूज और खरबूज की खेती कर रहा ये शख्स, कुछ ही महीने में 60 लाख तक का मुनाफा

95

बिहार के कैमूर जिले के डारीडीह गांव के मुन्ना सिंह 20 एकड़ में ताइवान के तरबूज एवं खरबूजे की खेती कर रहे हैं. मुन्ना सिंह के मुताबिक, वह सिर्फ तीन से चार महीने में 50 से 60 लाख रुपये तक का मुनाफा हासिल कर लेते हैं.

परंपरागत खेती-किसानी में अधिक लाभ ना होते देख किसान अब नई फसलों की तरफ रूख करने लगे हैं. इनमें से कुछ फसलें विदेशी प्रजाति की भी हैं. रिस्क लेने पर किसानों को बेहतर मुनाफा भी मिल रहा है. बिहार के कैमूर के रहने वाले किसान मुन्ना सिंह पिछले तीन सालों से ताइवानी तरबूज और खरबूज की खेती कर रहे हैं. वह इस फसल महज कुछ ही महीनों में 60 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं.

चार महीने में 50 से 60 लाख रुपये का मुनाफा

आज तक के सहयोगी किसान तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमूर जिले के डारीडीह के मुन्ना सिंह 20 एकड़ में ताइवान के तरबूज एवं खरबूजा की खेती कर रहे हैं. मुन्ना सिंह के मुताबिक, वह सिर्फ तीन से चार महीने में 50 से 60 लाख रुपये तक का मुनाफा हासिल कर लेते हैं

एक एकड़ की खेती में 1 लाख रुपये का खर्च

मुन्ना सिंह बताते हैं कि ताइवानी तरबूज और खरबूजा की खेती करना काफी मुनाफे वाला होता है. एक एकड़ में इसकी खेती में करीब 1 लाख रुपये तक का खर्च आता है. इससे 3 से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा हासिल हो जाता है. बाजार में इन फलों की कीमत 30 रुपये से लेकर 70 रुपये तक है. इसके अलावा उन्होंने इसी खेती के माध्यम से 40 लोगों के आसपास लोगों को रोजगार दे रखा है. इनमें से 5 से 6 लोग साल भर उनके यहां एक निश्चित सैलरी पर काम करते हैं. वहीं, बाकी को वह प्रतिदिन के हिसाब से 200 से लेकर 300 रुपये देते हैं.

ताइवानी तरबूज-खरबूजा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

ताइवानी तरबूज-खरबूजा में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह स्वाद में बहुत मीठा होता है. इसके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है. पाचन में सुधार, रक्तचाप कम करता है. साथ ही त्वचा का स्वास्थ्य अच्छा बनाता है. इसके साथ ही कई अन्य लाभ भी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811