Let’s travel together.

शिवपुरी मे होगा सामूहिक निःशुल्क उपनयन (जनेऊ) संस्कार

0 124

वैष्णव परिवारों के लिए वस्त्र पूजा थाली जलपान एवं भोजन रहेगा पूर्णतः निःशुल्क…..

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से एक ‘उपनयन संस्कार’ के अंतर्गत जनेऊ पहनी जाती है जिसे ही ‘यज्ञोपवीत संस्कार’ कहते हैं। सनातन संस्कृति में जन्म से लेकर मृत्यु तक एक व्यवस्थित प्रक्रिया के अंतर्गत एक व्यक्ति का जीवन व्यतीत होता है। जैसे गर्भधारण से लेकर पैदा होने तक और उसके बाद बड़े होने से लेकर मृत्यु तक सभी चीजों के लिए अलग-अलग 16 संस्कारों की व्यवस्था की गई है। इन्हीं 16 संस्कारों में से एक हैं यज्ञोपवीत संस्कार। यज्ञोपवीत को उपनयन, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध, बलबन्ध, मोनीबन्ध, ब्रह्मसूत्र आदि नामों से भी जाना जाता है और किसी भी सनातनी और वैष्णव के जीवन में यज्ञोपवीत का अलग ही महत्व होता है। इस पवित्र संस्कार की क्रियाविधि और खर्च लगभग विवाह के समान ही होती है, जिसे वर्ड स्पीचुअल फाउंडेशन के संस्थापक रघुवीर सिंह गौर शिवपुरी द्वारा निःशुल्क कराने का निर्णय लिया है, जो कि शिवपुरी जिले के समस्त वैष्णव बटुकों के लिए निःशुल्क होगा।

9 अप्रैल को शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन मे शिवपुरी जिले के समस्त योग्य वैष्णव युवकों के लिए उपनयन (जनेऊ) संस्कार निःशुल्क रखा गया है। जिसमें वनारस एवं जिले के प्रमुख कर्मकांडी वैष्णव आचार्यों द्वारा उपनयन यज्ञोपवित संस्कार कराया जावेगा.

संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम मे बटुक (जिनका उनयन संस्कार होगा) उनके समस्त परिवार एवं रिस्तेदारों के लिए शिवपुरी नक्षत्र गार्डन मे नास्ते एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी निःशुल्क होगी।
शिवपुरी के जिला पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य कार्यक्रम मे बटुक परिवारों को 31मार्च तक अपने बालकों का नाम और उनके परिवार के सदस्यों कि संख्या की जानकारी देना अनिवार्य है ताकि उनके पूजा वेदी एवं अन्य सामान की व्यवस्था की जा सके.
पंजीयन कराने हेतु जिले एवं प्रत्येक कस्बे में प्रतिनिधि तय किये गए है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में सोयाबीन में पीला मोजेक पर कृषि विभाग अलर्ट, वैज्ञानिकों ने शुरू किया जागरूकता अभियान     |     दीवटिया ग्राम के युवकों की हुई सड़क दुर्घटना में पांचवे घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत     |     रुनाहा में हत्या के प्रयास का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार     |     मध्यप्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न     |     गणेश उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीजे व हथियार प्रदर्शन पर सख्ती     |     आबकारी विभाग की जगह जगह छापामार कार्यवाही,अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान     |     बालमपुर घाटी पर तीन ट्रक फंसे, हाईवे पर लगा रहा जाम     |     जर्जर यूनानी औषधालय भवन हादसे को दे रहा न्योता, बारिश में छत के कबेलू गिरे     |     हलाली डैम 84% भरा, 61 गांवों में जल्द पहुंचेगा शुद्ध पेयजल     |     वाशरूम में कैमरा युवतियों से अश्लिल बातें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811