सागर । श्री तारण तरण जैन समाज द्वारा चैत्यालय में जिनवाणी बेदी पर पुनः स्वर्ण जनित करने भव्य पालकी यात्रा शोभा निकुंज राजीव नगर से मोती नगर चौराहा, चमेली चौक होकर इतवारी स्थित चैत्यालय पहुंची श्री जिनवाणी की पालकी यात्रा में समाज के सैकड़ो महिला पुरुष भजन गाते हुए चल रहे थे।
बेदी तैयार करने का सौभाग्य श्रीमंत सेठ स्व. हुकमचंद जैन श्रीमती आदर्श रानी जैन की स्मृति में परिवार के स्वदेश जैन गुड्डूभैया,प्रकाश जैन छोटे गुड्डू, प्रिंस जैन, हर्ष जैन पर्व जैन मानस जैन परिवार को प्राप्त हुआ। बेदी पर पुनः जिनवाणी एवं कलश स्थापन का कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य रतनलाल जैन भोपाल, प्रतिष्ठा रत्न नीलेश जैन सुहागपुर के निर्देशन में शुक्रवार को दोपहर में विधि विधान से किया गया
सुबह 7 बजे से नित्य भाव पूजा चैत्यालय मैं शुरू हुई।सुबह 9:30 बजे से श्री पालकी जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई चैत्यालय में शिखर पर ध्वजारोहण हुआ उसके पश्चात मंगल कलश स्थापन के साथ जिनवाणी जी का बेदी पर पुनः स्थापन और कलश का पुनः स्थापन, छत्र, चंवर, दंड साज सज्जा से स्थापित हुए। यात्रा में युवा वर्ग अलग-अलग टोली में भजन मंडली भजन गाते हुए चल रही थी जगह-जगह पालकी में स्थापित जिनवाणी की आरती उतारी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्वानों ने कार्यक्रम के महत्व को बताया और अंत में पात्र भावना के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश जैन ढाना,अनिल नैनधरा, चक्रेश सिंघई, पंकज सिंघई, सतीश घड़ी साज,दीपक बैसाखिया, राजीव जैन, संजय जैन, अंकुर समैया, अनुराग समैया, समकित जैन, तरुण समैया, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे