विजय सिंह राठौर रायसेन
रायसेन जिले के सांची थाना अंतर्गत ग्राम ढकना चपना में दो बाइक अंधा मोड होने के कारण आपस मे टकरा गई जिसमें दोनो बाइक सवार 4 लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद ढाबे वालो ने मौके पर जाकर घायलों की सुध ली और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को साँची अस्पताल पहुँचाया।

दरसअल साँची निवासी दो युवक सलामतपुर से अपनी बहन के यहां से भाई दूज मना कर लौट रहे थे। तभी साँची की ओर से भोपाल की ओर जा रहे दो बाइक सवार सामने से आ रही बाइक के अंबेलैंस होने के कारण स्लिप हुई ओर दूसरी बाइक उससे टकराकर हवा में उछल गई। जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मोके पर पहुची साँची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। वही स्थानीय लोगो का कहना है कि इस स्थान पर अंधा मोड़ होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं प्रशासन को यहां एक स्पीड ब्रेकर बनाकर तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाना चाहिए।