सी के पारे
गैरतगंज रायसेन ।आगामी गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और पर्युषण पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
बैठक में एसडीओपी सोनाली गुप्ता, तहसीलदार अमिता सुमन, थाना प्रभारी दीपक लोहिया सहित शांति समिति के सदस्य और नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने गणेश झांकियों की स्थापना, चल समारोह और विसर्जन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
प्रशासन ने झांकियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुसार रखने और हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही गई। झांकी समितियों से आयोजन की जानकारी समय पर थाने में जमा कराने को कहा गया।
बैठक में बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। नागरिकों से भी सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई।