विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
विशेष अभियान के तहत आरोपी वीरेंद्र सिंग उर्फ वीर,विररी उम्र 31 वर्ष निवासी मण्डीदीप पाल मोहल्ला को की रात को 7 पेटी अवैध शराब 250 पाव प्लैन 100 पाव गोआ विस्की को बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर के साथ पकडा गया।आरोपी के कब्जे से कुल 63 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर म.प्र.आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। ज़ब्ती का मूल्य लगभग 132000 है। आरोपी की शिकायत पिछले कई महीनों से आबकारी को आ रही थी, मण्डीदीप में घर घर शराब की सप्लाई करता था।कल आबकारी की टीम को मुखबिरी मिलते ही आरोपी को ग्राम महुआखेड़ा कुमडी जोड़ मार्ग पर गिरफ्तार किया सहायक आयुक्त आबकारी सिद्धिकी ने बताया कि अवैध शराब पर कार्यवाही निरंतर जारी है।
आबकारी औबेदुल्लागंज की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही कलेक्टर कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त आबकारी डॉ शादाब अहमद सिद्दिकी के निर्देशन में आबकारी वृत औबेदुल्लागंज प्रभारी श्री गौरव भद्रसेन लगातार कार्यवाही की जा रही है।