पेड़ से टकराकर मौतो का आंकड़ा पहुंचा पांच, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी कार
चार युवकों की घटना स्थल पर ही हो गई थी मौत
विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
दीवटिया ग्राम में रविवार, सोमवार दरमियानी रात पांच युवको की सड़क दुर्घटना हो गई। उक्त दुर्घटना में चार नव युवकों की मृत्यु हों गई थी एवं एक घायल एम्स में भर्ती था। प्रशांत नागर ने शनिवार को लम्बे उपचार के बाद दम तोड़ दिया।पेट्रोल पम्प के पास यूकीलिपटिस के पेड़ से टकराकर कार के परखच्छे उड़ गये। नूरगंज पुलिस ने कटर के माध्यम से शवो व घायलों को बाहर निकाला।

नूरगंज थाना अंतर्गत दीवटिया ग्राम के पांच युवक कार दुर्घटना का शिकार हो गये। पांचो तामोट से दीवटिया लगभग रात्रि 11 से 12 बजे घर जा रहे थे। सकड़ी सड़क एवं जगह-जगह गड्डों की वज़ह से तेज़ रफ़्तार गाड़ी यूकीलिपटिस के पेड़ से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिज़ायर कार से युवकों को कटर मशीन से काट के बाहर निकाला गया मृतकों में गौरव नागर पिता मनोज नागर उम्र 19 वर्ष, कृष नागर पिता रवि नागर उम्र 17 साल, आशीष नागर पिता अशोक नागर उम्र 18 वर्ष, शुभम नागर पिता स्व राधेश्याम नागर उम्र 20 वर्ष वहीं, एम्स में गभीर रूप से घायल प्रशांत नागर पिता प्रकाश नागर की भी मृत्यु हो गई
बता
दें कि सभी युवक ग्राम दीवटिया के निवासी थे। नूरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीवटिया में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई गई।हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।