Let’s travel together.

लायंस इंटरनेशनल क्लब द्वारा लायंस भवन में बड़े धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

0 162

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा द्वारा बरईपुरा चौराहे के पास स्थित अपने लायंस भवन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी का 76 वां राष्ट्रीय पर्व डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस की उपस्थिति में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ‌ ‌‌ ‌लायंस भवन में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन उपस्थित अतिथियों द्वारा की गई । साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एवं अपनी पूरी टीम के साथ ध्वज फहराया एवं झंडा वंदन किया। इसके बाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष द्वारा गणतंत्र दिवस का शाब्दिक अर्थ बताते हुए संविधान देश के लिए क्यों आवश्यक है। इसे स्पष्ट किया गया और सभी को 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की गई। ‌‌ एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत भाषण के द्वारा लोगों का दिल जीत लिया। सफल शिक्षा सेवा समिति लायंस पाठशाला संचालक भाई मनोज कौशल ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को उनके जीवन में नियमों का महत्व के साथ ही राष्ट्र भावना बारे में बताया। सचिव लायन अभय राज पचौरी , ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जी एल टी कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू, लायन सचिन सोनी, जितेंद्र भाई, प्रदीप भाई आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका आदि लोगों ने भी संबोधित करते हुए अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस कार्यक्रम संयोजन में लायंस पाठशाला संचालक भाई मनोज कौशल का विशेष योगदान रहा। बच्चों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति के पश्चात सचिव अभय राज पचौरी ने आभार व्यक्त किया एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ‌

इसके पश्चात लायंस क्लब की टीम महात्मा गांधी स्मारक पहुंची जहां पर अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी के साथ ही सभी पदाधिकारीयों ने महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर शब्द सुमन से उनको याद किया। ‌ एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायंस क्लब अध्यक्ष एवं पूरी टीम शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां पर उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद जवानों को याद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811