Let’s travel together.

युवक ने पत्नी और मासूम को मारकर खुद कर ली आत्महत्या फंदे पर लटके मिले तीन शव

155

जबलपुर। थाना चरगवां क्षेत्र में एक परिवार ने मौत को गले लगा दिया। पति ने पहले आठ माह की मासूम और फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद खुद भी आत्म हत्या कर ली। lतीनों के शव घर में शुक्रवार सुबह फंदे पर लटके मिले। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैली। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल की टीम के पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

पड़ोसियों ने खोला दरवाजाः

बताया जा रहा है कि मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर बिजना गांव में रहने वाले 25 वर्षीय युवक अखिलेश यादव, पत्नी अंजना 25 साल और बेटी आराध्या सात माह का शव घर में मिला। तीनों ने फांसी के फंदे में लटककर मौत हुई है। जब सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला तो मृतक के स्वजन और पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में तीन शव थे। देखकर लोग हैरान रह गए। रहवासियों ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आए दिन होता था पति-पत्नी में विवादः

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। चरगांव थाना प्रभारी विनोद पाठक ने बताया कि जांच के दौरान शुरुआती दौर पर पता चला कि पति-पत्नी में आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होता था, इससे तंग आकर पति ने ये कदम उठाया होगा। यह घटन सबसे पहले मृतक की भाभी ने देखा जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो वह देखने गई। वहीं घटना पर मृतकों के स्वजन का कहना है कि घटना वाली रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने ये आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। मृतक युवक की भाभी का कहना था कि पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर अचानक गुस्सा हो जाते थे और आए दिन मरने मारने की बात भी किया करते थे। हालांकि पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर हकीकत को पता करने में जुटी है। घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811