Let’s travel together.

ट्रक के नीचे फंसे लोगों की जान बचाने के मामले में आईटीबीपी डिप्टी कमाण्डेट को मिला प्रशस्ति पत्र

0 75

– ऊर्जा मंत्री ने डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह गुसांई को दिया प्रशस्ति पत्र

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले के आईटीबीपी कैंप के नजदीक एक ट्रक के अचानक पलट जाने से उसके नीचे फंसे दो लोगों की जान बचाने के मामले में आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह गुसांई को प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है 26 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह गोसाई को यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
गौरतलाप है कि बीते 16 जनवरी 2025 को आईटीबीपी कैंप के नजदीक लुधावली में एक कच्चे मकान पर एक अनियत्रिंत ट्रक पलट गया था, जिससे उस मकान में उस समय मौजूद 2 लोग मलबे में दब गए थे। सूचना की खबर मिलते ही डिप्टी कमाण्डेट भूपेन्द्र सिंह गुसाईं तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे जहां उन्होंने अपने स्वयं को चोट लगने की संभावना को नजरअंदाज करते हुए ड्राईवर व परिचालक का रेस्क्यू किया गया तथा तुरंत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इसके बाद आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर मलबे में दबे 01 महिला एवं 01 बच्ची को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाने में मदद की। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक के मलबे में दबे दो लोगों की जान बचाई गई। इसी साहसिक कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा अधिकारी की प्रंशसा करते हुए 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811