Let’s travel together.

यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई

0 42

दो दिन में 455 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा, बना दो बूंद जिंदगी का साथी

प्रांजलकमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

पोलियो मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बरेली के यात्री पूछताछ केंद्र के माध्यम से केंद्र प्रभारी तुलसी धाकड़ की पहल पर तीन दिवसीय पोलियो शिविर आयोजित किया गया,जिसे सराहनीय पहल कहा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दिन 225 और दूसरे दिन 230 बच्चों को

पोलियो की दवा पिलाई गई।

बस में बैठे यात्रियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यात्री पूछताछ केंद्र प्रभारी धाकड़ के द्वारा अनाउंसमेंट के साथ प्रचार किया जाता रहा जिस से यात्री अपने बच्चों को लेकर केंद्र पर आते रहे।

सिविल हॉस्पिटल बरेली के सीबीएमओ डा. हेमंत यादव के मार्गदर्शन में सुपरवाईज़र सीताराम शिल्पी, कोल्ड चैन अधिकारी अनूप सिंह राजपूत,आईसीटीसी काउंसलर अंकित शर्मा, एंबुलेंस क्लीनर अजय कोली ,डी ग्रुप के कपिल कुशवाह, ड्राइवर दिनेश आदि के सराहनीय कार्य की नगर परिषद यात्री पूछताछ केंद्र प्रभारी तुलसी धाकड़ ने सराहना की एवं संयुक्त प्रयास पूर्ण रूप से सफल रहा जिसकी सभी साथियों को बधाई दी।

श्री धाकड़ ने कहां कि यह सभी की कार्य कुशलता का परिणाम है कि यात्री पूछताछ केंद्र शिविर में पहले दिन 225 और दूसरे दिन 230 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई ।

नगर परिषद यात्री पूछताछ केंद्र के माध्यम से प्रभारी तुलसी धाकड़ को हमेशा जनहितैषी कार्य करने की नगर की समाजसेवी संस्थाओं और नागरिकों ने सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811