Let’s travel together.

बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन

0 290

भोपाल । बाल भारती पब्लिक स्कूल निशातपुरा परिसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए  विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्चलन तथा माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ।

कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें संगीत, नृत्य, गेम तथा हास्म कार्यक्रम शामिल थे। विद्यार्थियों के रैंप वॉक तथा मॉडलिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कक्षा 12वीं के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। समग्र प्रस्तुतियों के पश्चात बहुप्रतीक्षित खिताब मिस्त्र इव आदित्य मिश्रा तथा मिस इव नियति यादव को मिला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री कुलदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आगामी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन को ऑर्डिनेटर मैम श्रीमती मृदुलता सिंह एवं श्रीमती सोनाली चोपड़े के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्चल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संघ के शताब्दी वर्ष पर  निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया पंच परिवर्तन का संकल्प     |     रोक के बावजूद खेतों में जल रही पराली, धुएं से पर्यावरण को नुकसान     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की चेकिंग, 7 वाहन चालकों के चालान काटे     |     बिना अनुमति संचालित हो रहा कृष्णा मैरिज गार्डन, पंचायत ने दिया नोटिस     |     खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811