विदिशा। भारत भारती संस्कार जैन मंडल विदिशा द्वारा ,ग्यारसपुर तहसील के आदिवासी गांव में कंबल स्वेटर ,मोजै एवं ,टोपे का वितरण किए गए । राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मंडल द्वारा समाज सेवा कार्य में संलग्न रहती है। गरीब और निर्धन हेतु अपनी योजनाएं चलाती रहती हैं इसी क्रम में संस्था द्वारा आदिवासी गांव मन्नूपुरा के प्राइमरी शासकीय स्कूल एवं आंगनवाड़ी एवं ग्राम वासियों में उपरोक्त सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्य में श्रीमती किरण चौरसिया एवं अमर सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा है ।
इसी प्रकार ग्राम रईस नगर ग्राम बंजरिया , ग्राम सीहोद मैं शासकीय स्कूलों में स्वेटर एवं उपरोक्त सामग्री वितरित की गई। श्री प्रेम नारायण मीणा रईसनगर, श्री अश्वनी यादव ग्राम बंजरिया, ग्राम सीहोद के प्रीति नामदेव, एवं संजू रघुवंशी का विशेष सहयोग रहा। मंडल द्वारा समस्त ग्रामों का मार्गदर्शन करने के लिए श्री भूपेंद्र यादव सीहोद एवं वीरेंद्र मीणा दिया खेड़ा का हम बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। इस पुनीत कार्य में मंडल सदस्य श्रीमती नीता सर्राफ, शर्मिला जैन, मुक्ता जैन, प्रीति जैन, किरण जैन, लता जैन, निधि जैन, शीतल जैन, शालु जैन, रीता जैन, सरिता जैन, विद्युत जैन, सपना जैन, एवं नीतू जैन आदि उपस्थित रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।