Let’s travel together.

केंद्रीय संचार मंत्री ने शिवपुरी स्थित माधव नेशनल टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी वाहन को दिखाई हरी झंडी, जॉर्ज कैसल कोठी के नए रूप का किया लोकार्पण

0 103

– केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जीप को खुद ड्राइव कर जंगल सफारी का लुत्फ उठाया

– केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी को दी ऐतिहासिक सौगातें

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

गुना- संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के तहत केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंचे । केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले को कई सौगातें प्रदान की हैं। सिंधिया ने माधव नेशनल टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाए दो गए टाइगर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें की इन दोनों वाहनों की खरीद सिंधिया के सांसद निधि से रू 24 लाख रुपए की लागत से हुई है।

जॉर्ज कैसल का हुआ नवीनीकरण-

साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक जॉर्ज कैसल कोठी का 25 लाख रुपए की लागत से किए गए नवीनीकरण का लोकार्पण एवं कैंटीन का उद्घाटन भी किया।

सिंधिया ने चलाई जिप्सी, शिवपुरी के विधायक एवं स्थानीय अधिकारियों को कराई जंगल सफारी-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ड्राइविंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। टाइगर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नेशनल टाइगर रिजर्व को एक अनुपम सौगात दी गई। साथ ही सिंधिया ने जिप्सी को खुद चला कर अधिकारियों एवं स्थानीय नेताओं को सफारी करवाई। यह नजारा देखने लायक था।

अब ऑनलाइन भी हो पाएगी सफारी की बुकिंग, सिंधिया ने की पहली ऑनलाइन बुकिंग-

बता दें कि माधव नेशनल टाइगर रिजर्व को सफारी की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा की शुरुआत भी की। इससे पर्यटकों को बुकिंग करने में सुविधा मिलेगी।

माधव नेशनल पार्क को दिलाया ‘टाइगर रिजर्व’ का दर्जा-

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अथक प्रयासों एवं मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के सहयोग की बदौलत ही माधव राष्ट्रीय उद्यान को ‘टाइगर रिजर्व’ का दर्जा प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय पर्यटन, रोजगार सृजन, और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की दहाड़ फिर से गूंजी है। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कहा कि यह वो स्थान है जो मेरे पूज्य पिताजी, स्वर्गीय माधव महाराज एवं मेरे पूर्वज माधो महाराज प्रथम के दिल के बहुत करीब था। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से अब संसाधनों की कमी नहीं होगी। साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी एवं क्षेत्रीय रोजगार बढ़ेगा। इस उद्यान से केवल शिवपुरी एवं मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पटल पर प्राकृतिक एवं वन्य समृद्धि का डंका बजेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811