Let’s travel together.

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़ाए,दो 0.22 बोर की एक नाली बंदूक,मेग्जीन कारतूस बरामद

0 594

रायसेन ।पुलिस ने टेलीस्कोपिक लेन्स से लैस दो बंदूक अवैध रूप से रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियारों के साथ जिंदा कारतूस के साथ सुल्तानपुर पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

रायसेन एसपी ने घटना को लेकर बताया कि पुलिस द्वारा जारी चेकिंग अभियान एवं अवैध हथियारों की धरपकड के अभियान के दौरान एसडीओपी बाडी अदिति सक्सैना की टीम ने अवैध हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की ग्राम गोरिया इमलिया में दो लोग अवैध हथियार के साथ शिकार की फिराक में घूम रहे है, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को उनके घर के पीछे खेत से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को वन्य जीव शिकार सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह है। दोनो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है। वही पुलिस अब अवैध बंदूक सप्लाई करने वाले की पहचान कर उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सिजाउद्दीन उर्फ बबलू एव नसरुद्दीन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से दो 0.22 बोर की एक नाली बंदूक मिली जिसमें मैगजीन तथा टेलीस्कोप है जिसमे चार नग जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

इस पूरे मामले में अवैध हथियार की जप्ती एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में SDOP बाड़ी, थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक एल.ड़ी. मिश्रा, उनि विनोद परमार थाना प्रभारी भारकच्छ, उनि पदमा वरकरे थाना बाड़ी, की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने भी इन पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए शाबाशी दी हे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811