Let’s travel together.

अभा स्वर्णकार महासभा महिला मंडल जबलपुर की बैठक  संपन्न

0 236

 

जबलपुर। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल, जनसंपर्क समिति, जबलपुर इकाई की नव मनोनीत पदाधिकारीयों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में सर्व स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बालेंन्द्रु  सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं एवं समाजसेवी श्रीमती मंजू सोनी  विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में उपस्थित रहीं। ‌

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोनीत,महिला महासभा, जनसंपर्क समिति, की प्रदेश सचिव  स्नेहा सोनी  ने की। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क समिति की सह सचिव मधु सोनी  ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसंपर्क समिति संभाग की सचिव श्रीमती मंजू सोनी ने सभी उपस्थित नारी शक्ति का आत्मीय स्वागत किया। सर्वप्रथम श्रीमती बालेंदु सोनी  को पुष्पहार पहनाया व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समाजसेवी श्रीमती मंजू सोनी को भी माला पहनाकर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
‌ इस अवसर का लाभ उठाते हुए दोनों अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारी श्री स्नेहा सोनी , मंजू सोनी,  मधु सोनी  ,ज्योति सोनी, श्रीमती शालू बसंती सर्राफ , श्रीमती पूजा मोनू सर्राफ  का पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए, स्वागत कर पदासीन होने की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की।
अपने उद्बोधन में उन्होंने सर्वप्रथम अ,भा, स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। जिन्होंने जबलपुर में महिला मंडल की सक्रियता देखते हुए महासभा की महिला इकाई का गठन किया। इसके लिए जबलपुर महिला मंडल आपका अत्यंत आभारी है।
दोनों अतिथियों ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अब जबलपुर स्वर्णकार समाज नारी शक्ति के उत्थान व एकता के लिये काम करना है। मनोनीत पदाधिकारी स्नेहा सोनी,मधु सोनी, मंजू सोनी,ने सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ,महासभा के विस्तार पर चर्चा की।साथ ही राजनीतिक परिदृश्य में स्वर्णकार समाज नारी शक्ति को आगे लाने के लिए कार्य करने कि इच्छा जाहिर की।
श्रीमति ज्योति सोनी, श्रीमति शालू सराफ, श्रीमति पूजा सराफ व श्रीमती नीता सोनी सहित सभी ने अंतिम छोर पर बैठी हुई सोनी समाज कि महिलाओं को आगे लाने व समाज की बच्चियों के शिक्षा स्वास्थ्य और उत्थान के लिए विशेष रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने अपने-अपने भाव और उद्गार प्रकट करते हुए एक दूसरे का साथ देने का संकल्प लेते हुए ,समाज को आगे ले जाने की बात कही । श्रीमती स्नेहा सोनी के निज निवास पर आयोजित इस मीटिंग में विशेष रूप से श्रीमती नीता सोनी की उपस्थिति व सहयोग सराहनीय रहा।बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हास परिहास के साथ स्वल्पाहार और गरमागरम चाय कि चुस्कियों के साथ मीटिंग संपन्न हुई।श्रीमति मंजू सोनी  ने अ.भा.स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्राफ सहित सभी पदाधिकारियों व नारी शक्ति सहित, महासभा का आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811