Let’s travel together.

एक अफवाह ने वन विभाग के अधिकारियों को डाल दिया मुसीबत में

0 163

 

सोशल मीडिया के जरिए कॉपी पेस्ट होती रही खबर, कि बाड़े से भाग गया टाईगर

टाईगर भाग जाने की अफवाह सोशल मीडिया के जरिए उड़ी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए टाइगर को लेकर रविवार को फैली एक अफवाह ने वन विभाग के अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया। सोशल मीडिया के जरिए फैली इस अफवाह में यह खबर फैल गई कि माधव नेशनल पार्क से एक बाघ बाड़े से भाग गया है।
इस खबर ने वन विभाग के अधिकारियों को चिंता में ला दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर रविवार की सुबह से चालू हुई दोपहर तक चलती रही। बाद में नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इस बात कोरी अफवाह बताया और दोनों ही नर व मादा बाघ अपने अपने बाड़े में सुरक्षित है और कोई भी बाघ बाड़ा छोड़कर नहीं भागा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क में दो टाइगरों को छोड़ा गया है। यहां पर 27 साल के बाद टाइगर की आमद हुई है। टाइगरों को छोड़े जाते वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे थे। इसके अलावा शिवपुरी में एक आमसभा भी हुई थी।

शहर सहित गांवों में भी फैल गई अफवाह-

शिवपुरी में रविवार को बाघ के भाग जाने की अफवाह से शहर सहित माधव नेशनल पार्क से सटे हुए गावों में फैल गई। सोशल मीडिया के जरिए यह अफवाह फैली जिसमें कहा गया कि माधव नेशनल पार्क में सतपुड़ा से लाया गया नर बाघ बाड़े की जाली की जमीन खोद कर फरार हो गया है। इस अफवाह में यह दावा किया गया कि बाघ की तलाश में वनकर्मी कुछ गांव में बाघ को तलाशते हुए पहुंचे थे।

सोशल मीडिया के जरिए उड़ी अफवाह-

बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह से कुछ लोगों ने माधव नेशनल पार्क के बाड़े से एक नर बाघ के भाग जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ा दी गईं। लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि जिन बाड़ो में बाघों को रखा गया है उनमें से एक बाघ ने बाड़े की जाली के नीचे की जमीन को खोदकर भाग निकला है।

वन विभाग के अधिकारी हो गया परेशान-

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस अफवाह के बाद वन विभाग के अधिकारी सकते में आए गए। स्थानीय कई लोगों ने इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को फोन लगाए और पूछा कि यह बात सही है क्या। इस खबर के बाद माधव नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा ने बताया कि बाघ भागने की महज अफवाह सोशल मीडिया उड़ाई गई है। दोनों नर-मादा बाघ अपने बाड़े में सुरक्षित हैं। सोशल साइट्स पर बाघ के भाग जाने की अफवाह फैलते ही सुरवाया थाना पुलिस को एलर्ट मोड़ पर आना पड़ा। जिन गांव का नाम लेकर अफवाह उड़ाई गई थी। उन गांव में किसी भी प्रकार की बाघ को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। जबकि सुबह लेकर दोपहर तक सोशल साइट्स पर अफवाह की खबर के कॉपी-पेस्ट होती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811