देवेश पाण्डेय सिलवानी बेगमगंज
रायसेन जिले के बेगमगंज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर के दशहरा मैदान स्थित मांगलिक भवन में विधानसभा स्तरीय युवा मोर्चा द्वारा खिलता कमल प्रतिभावान युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजन में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के नवयुवकों द्वारा संवाद किया गया और आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में लागू होने जा रही युवा नीति पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं को जो अपने अपने क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उन्हे सील्ड और प्रमाण पत्र देकर विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामपाल सिंह राजपूत पॉंचों मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा अध्यक्षों समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के साथ भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।