Let’s travel together.

पशु क्रूरता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0 81

सुरेंद्र जैन रायपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW, रायपुर श्रीमती ममता देवांगन की उपस्थिति में पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून विषय पर  एक दिवसीय कार्यशाला यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में रायपुर जिले के समस्त थानो से लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

उक्त कार्यशाला में श्री मीत आसर, क्रुएल्टी रिस्पांस लीगल एडवाइजर एंड एसोसिएट डायरेक्टर, पेटा इंडिया एवं डॉ किरण आहूजा, मैनेजर ऑफ़ वेगन प्रोजेक्ट द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पशु क्रूरता कानून पर प्रशिक्षण, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के प्रावधान, भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 में पशुओ से सम्बंधित प्रावधान तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 विषय पर विस्तृत बिंदुवार जानकारी दी गयी।

*पेटा इंडिया के मीत आसर ने बताया की किसी व्यक्ति के दिमाग में आपराधिक प्रवृत्ति पनपती है तो सबसे पहले वह जानवरो पर क्रूरता करता है जिसमे उसे मज़ा आने लगता है और उसकी हिम्मत बढ़ने लगती है और वह किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर अपराध कर बैठता है। डॉ किरण आहूजा ने बताया की बेजुबान जानवर भी हमारी सामाजिक और प्राकृतिक इको सिस्टम का अभिन्न हिस्सा है अतः उनका संरक्षण हमारा दायित्य है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW, रायपुर श्रीमती ममता देवांगन ने बताया की विभिन्न जीवो के प्रति संवेदनशीलता किसी व्यक्ति का स्वाभाविक गुण है। इस नाते हमें पशु संरक्षण पशु सम्बंधित कानूनों का गंभीरतापूर्वक पालन करना चाहिए।

उक्त कार्यशाला में पशु के प्रति क्रूरता की शिकायते प्राप्त होने पर अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया, पशुओ के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधान, पशुओ को ले जाते समय क्रूरता, काम करने वाले तथा प्रदर्शन में उपयोग किये जाने वाले पशुओ के प्रति क्रूरता, पशु वध और मांस की दुकान में क्रूरता, पशुधन के प्रति क्रूरता, वन्य जीवो के प्रति किये जाने वाले अपराध, पशुओ के व्यापार सम्बंधित प्रावधानो पर विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यशाला में रायपुर जिले से उप पुलिस अधीक्षक विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा प्रत्येक थाने से विवेचना अधिकारियो की उपस्थित रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811