Let’s travel together.

कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

0 275

-एसएनसीयू वार्ड में सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

-नेत्र ओटी तथा पीएम जनऔषधी केन्द्र का भी किया निरीक्षण

रायसेन।कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर एसएनसीयू, Eye OT (ऑखों का ऑपरेशन कक्ष) तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

कलेक्टर श्री दुबे ने एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा इंतजामों, आपात स्थिति में बाहर निकलने के मार्ग, फायर सेफ्टी सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने एसएनसीयू में एक और अतिरिक्त प्रवेश-निर्गमन द्वार बनाने के संबंध में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ को निर्देश दिए।


एसएनसीयू के उपरांत कलेक्टर श्री दुबे द्वारा Eye OT (ऑखों का ऑपरेशन कक्ष) का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के निदान हेतु फेको तथा एसआईसीएस पद्धति से शल्य क्रिया की सुविधा है। साथ ही लैंस भी निःशुल्क मिलता है। कलेक्टर श्री दुबे को अवगत कराया कि लगभग 10 मिनिट में ऑख का ऑपरेशन होता है तथा मरीज को एक दिन निगरानी में रखा जाता है। यहां नखूना, नासूर, पलकों का भी ऑपरेशन किए जाने की सुविधा है।


जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने केन्द्र संचालक से दवाईयों की उपलब्धता, प्रतिदिन दवाईयां क्रय करने आने वाले लोगों की संख्या आदि के बारे में जानकारी लेते हुए सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि केन्द्र में निर्धारित सभी बीमारियों के उपचार संबंधी दवाईयां हमेशा उपलब्ध रहें।

कलेक्टर श्री दुबे ने जिला अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था की जानकारी लेते हुए मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811