Let’s travel together.

शिवपुरी की दो छात्राएं राष्ट्रीय स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए चयनित

0 88

-मंगलम योग केंद्र के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

– योग में अच्छा प्रदर्शन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय शालेय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 16 से 19 दिसंबर 2024 को जबलपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी के आदेश अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले से 7 छात्र-छात्राओं ने ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। ग्वालियर संभाग की यह टीम, दल प्रबंधक अनिल मलावरिया योग कोच मनीष राठौर और प्रांजुल कटारे के साथ 15 दिसंबर को जबलपुर के लिए रवाना हुआ।
दल प्रबंधक अनिल मलावरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से 7 संभागों ने भाग लिया ग्वालियर संभाग की टीम ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष बालक वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक और 16 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता तथा 16 वर्ष बालिका वर्ग में दो बालिका वंशिका रावत और मुस्कान वर्मा राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। मेडल जीतने वाले इन बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़, जिला क्रीड़ा अधिकारीचंद्र शेखर बेमटे, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर, जिला योग प्रभारी जेपी शर्मा, मंगलम सचिव राजेंद्र मजेजी, योग गुरु रघुवीर पाराशर, बसंत कुमार शर्मा, यादवेन्द्र चौधरी, कपिल दुबे, अजय बाथम एवं समस्त पदाधिकारी ने बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811