Let’s travel together.

जरूरत मंद बच्चों को पूर्व प्राचार्य द्वारा वितरित की गई स्वैटर

0 153

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

प्रतिष्ठित समाज सेवी, शिक्षाविद्, सेवानिवृत्त प्राचार्य पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रजा सेवक जी जैन द्वारा नगर के माध्यमिक सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को ठंड से बचने, नियमित संस्था में शिक्षा प्राप्त करते रहने के सार्थक उद्देश्य से गरीब बच्चों के लिए 51 स्वैटर प्रदान किए गये।


इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एनपी शिल्पी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी, सीएम राइज माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी सुश्री रत्ना शुक्ला, प्रधानाध्यापक एसएस राजपूत, बीएम विश्वकर्मा,आनंद प्रकाश पाण्डेय, रामकुमार यादव, नीरज शाण्डिल्य, हरिप्रसाद अहिरवार सहित संस्था के समस्त छात्र उपस्थित थे।


इस अवसर पर दानदाता प्रजा सेवक जी द्वारा बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और साथ साथ प्रगति करते हुए बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, विकासखंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र रघुवंशी, प्राचार्य एनपी शिल्पी, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह राजपूत ने भी बच्चों को संबोधित किया। संक्षिप्त कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्रभारी सुश्री रत्ना शुक्ला द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811