Let’s travel together.

सीहोर के लसूड़िया परिहार में लगती हे सांपों की अदालत,कई लोग आते हैं पेशी के लिए

0 396

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर के ग्राम लसूड़िया परिहार में सांपों की पेशी लगती है। जहां सांप आकर बताता है कि उसने किसी व्यक्ति को क्यों काटा। चमत्कार देखने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं इसमे हजारो की संख्या में कई लोग आते हैं

सांप ने कहा मेरी पूछ पर रखा था पैर इसलिए काटा

जिले के ग्राम लसूड़िया परिहार में आज भी सर्पदंश से पीड़ित लोग स्वस्थ्य होने के लिए मंदिर जाते हैं इसे आस्था कहें या अंधविश्वास इससे मंदिर पहुंचने वाले लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता ये प्रथा पिछले 100 वर्षों से चली आ रही है पेशी के दौरान नाग मानव शरीर में आते हैं और डसने की वजह भी बताते हैं कोई कहता है पूछ पर पैर रखा था तो कोई कहता है परेशान किया था नागों की अदालत का यह नजारा हर साल यहां दीपावली के दूसरे दिन पड़वा को देखने को मिलता है जिसे देखने के लिए लोग भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं लसूड़िया परिहार गांव में प्रदेश भर से सांप के काटने से पीड़ित लोग पहुंचते हैं पेशी के दौरान सांप के काटने का कारण जानने के अलावा फिर ऐसी घटना न हो इसके लिए वचन भी लिया जाता है

आज शुक्रवार को यहां नजारा काफी चौकानें वाला नजर आ रहा था, क्योंकि जैसे ही सांप की आकृति बनी थाली को नगाडे की तरह बजाना शुरू किया गया वैसे ही जिन लोगों को कभी भी सांप ने काटा था वह झूमने लगे सभी सर्पदंश के पीड़ित झूमते हैं और एक-एक कर हर पीड़ित को पंडित के सामने आया जाता है माना जाता है कि पीड़ित के शरीर में उस समय वह नाग होता है पंडित उस नाग से सवाल पूछते हैं सांप ने क्यों काटा यह सवाल भी पूछा जाता है। इस दौरान सांपों के बताया कि उसने पीड़ित को क्यों काटा। साथ ही पीड़ित ने वचन दिया कि वो कभी किसी सांप को परेशान नहीं करेंगे सैकड़ों पीड़ितों का उपचार होने से लगातार यहां लोगों की आस्था बढ़ रही है। यहां पीड़ितों के अलावा बड़ी संख्या में नजारा देखने वाले लोग भी पहुंचते हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811