Let’s travel together.

सीहोर के सफाई मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया

0 354

अनुराग शर्मा सीहोर

31 अक्टूबर को देश सहित सीहोर जिले में भी दीपावली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को दिन भर बाजारों में खरीदारों की जमकर भीड़ उमड़ी तो देर शाम प्रतिष्ठान, घर और मंदिरों में माता लक्ष्मी की पूजन अर्चना की गई। माता लक्ष्मी की अगवानी के लिए घर, प्रतिष्ठान और मंदिरोंं को आकर्षक रूप से सजाया गया था। शुभ मुहूर्त में घरों में सह परिवार मिलकर माता लक्ष्मी जी की पूजन की गई। इसके बाद बधाई और आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। देर रात तक आसमान सतरंगी नजर आया तो बमों की आवाज कानों में गूंजती रही। देर रात चलाई गई आतिशबाजी के बाद सुबह लोग देर से जागे तो वहीं सडक़ें भी आतिशबाजी की वजह से गंदी नजर आई। सडक़ों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। ऐसे में हमारे शहर के सफाई मित्र अल सुबह जल्दी जागे और प्रतिदिन की भांति अपने कार्य में व्यस्त हो गए। लोगों के जागने से पहले ही शहर की सडक़ें साफ सुथरी नजर आई। सुबह के समय वॉक करने वाले लोगों साफ सुथरी सडक़ें देखी तो वह सफाई मित्रों को देखते ही बोले…. धन्यवाद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811