Let’s travel together.

स्पेन में बाढ़ का कहर, अब तक 140 लोगों की मौत, कई लापता

0 188

स्पेन में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है. हालात बद से बदतर हो गए हैं. मूसलाधार बारिश के चलते चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. वहीं बाढ़ के चलते अब तक 140 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच प्रशासन ने स्पैनिश अधिकारियों ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित लोगों से बचाव के दौरान घर पर रहने का आग्रह किया है.अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अब भी कई लोग लापता हैं. बचाव चल के लोगों को खोजने में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि बाढ़ से वालेंशिया शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. यहां स्थिति काफी खराब हो गई है.

स्पेन में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

वहीं प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने पूर्वी वालेंशिया और कास्टेलॉन शहर के निवासियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग अपने-अपने घरों में रहे और आपातकालीन सेवाओं के कॉल का पालन करें. उन्होंने कहा है कि फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है. पीएम ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

कई लोग अभी भी लापता

बताया जा रहा है कि 1,200 से अधिक सैनिकों की सहायता से जीवित बचे लोगों को खोजने और मलबे से सड़कों को साफ करने के लिए गुरुवार को कस्बों और गांवों की तलाशी ली. वहीं सरकार के मंत्रियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं. वहीं बारिश के चलते बचावकर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भारी बारिश का अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हा कि कीचड़ से भरी बाढ़ ने कई वाहनों को बहा दिया. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़े रहे. कई लोग तेज पानी के बहाव में बह गए तो कई लोग कीचड़ में फंस गए जिससे उनकी मौत हो गई.

परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सोशल मीडिया पर बताया कि सैकड़ों लोगों को अस्थायी आवास में आश्रय दिया जा रहा है, जबकि सड़क और रेल परिवहन गंभीर रूप से बाधित है. उन्होंने बताया कि मैड्रिड और वालेंशिया के बीच हाई-स्पीड लाइन को फिर से खोलने में तीन सप्ताह तक का समय लग सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811