Let’s travel together.

बरी कनोरा की खूबसूरत धरोहर तक पहुंचने के लिए नहीं है सुगम मार्ग

0 411

धीरज जॉनसन की विशेष रिपोर्ट

दमोह जिले के हटा तहसील से ग्राम राजपुरा मार्ग पर बरी ग्राम से लगभग 6 किमी दूर कनोरा में पहाड़ी की ढलान पर एक छोटे नाले के पास प्राचीन शिव मंदिर दिखाई देता है जो वर्तमान में पुरातत्व विभाग के अधीन है।


जिसके प्रत्येक दिशा पर शिखरों का निर्माण दिखाई देता है जो काफी आकर्षक है मानव आकृतियां भी दिखाई देती है इसके ऊपर आमलक शिला है।मूर्तियों का मोहक अंकन किया गया है
यहां तक पहुंचने के वैसे तो दो रास्ते है परंतु पहुंच मार्ग सुगम नहीं है हटा की ओर से वाला मार्ग कहीं कहीं ऊबड़ खाबड़ है और बारिश के मौसम में नाले में पानी भर जाने के कारण रास्ता बंद हो जाता है जबकि सादपुर से आने वाले मार्ग की अपेक्षा लोग इस मार्ग का ज्यादा इस्तेमाल करते है। परिसर की बाउंड्रीबाल टूटने लगी है यहां के चौकीदार भिम्मा काछी बताते है कि अगर यहां छोटा पुल,फर्श,पेयजल और बिजली की भी व्यवस्था हो जाए तो प्राचीन धरोहर बेहतर रह सकती है।

“पर्यटन और धरोहर को संभालने की दृष्टि से सुगम पहुंच मार्ग,प्रकाश की व्यवस्था व दीवार की मरम्मत होना आवश्यक है”

-डॉ सुरेंद्र चौरसिया मार्गदर्शक
रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय, दमोह

न्यूज सोर्स:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811