Let’s travel together.

अपने विधानसभा क्षेत्र में चोरी की वारदातों से विधायक परेशान, कहा- चोरी ट्रेस करें वरना सड़कों पर उतरूंगा

0 121

-एसपी ने कहा, ऐसी नौबत नहीं आएगी

– पोहरी से कांग्रेस विधायक के क्षेत्र में बीते दिनों में कई घरों में हुई चोरी क वारदातें

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह इन दिनों अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों से परेशान हैं। लगातार चोरी की वारदातें हो रही है और पुलिस इन वारदातों को ट्रेस नहीं कर पा रही है। नाराज कांग्रेस विधायक ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को एक पत्र लिखाने के अलावा फोन लगाया दिया। विधायक द्वारा पुलिस अधीक्षक को फोन लगाते ही कहा गया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मैं चोरी की वारदात में परेशान हूं पुलिस कोई भी वारदात ट्रेस नहीं कर पा रही है। इसके अलावा विधानसभा पोहरी में स्मैक, शराब, सट्टा, चोरी घटनाएं बढ़ रही हैं। विधायक ने एसपी को चोरी की बारदातें ट्रेस ना होने पर धरना प्रदर्शन की धमकी दे डाली। वहीं दूसरी ओर एसपी ने विधायक की पूरी बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द वारदातों को ट्रेस किया जाएगा।

पहले पत्र लिखा फिर लगाया फोन-

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार वारदातें बढ़ने पर एसपी को पूर्व में एक पत्र भी लिखा है। विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा पोहरी में स्मैक, शराब, सट्टा, चोरी घटना के संबंध में एसपी को एक पत्र दिया। जिसमें बैराड़ क्षेत्र में 15 अक्टूबर की रात 12 घरों के ताले चटका कर वहां से वहां से लाखों की चोरी हुई। बैराड़ के खाटू श्याम बाबा मंदिर पर 5 हजार की चोरी, ग्राम पिपलौदा में शिशुपाल कुशवाह के घर 1.5 लाख की चोरी, बरखेड़ी में रघुवीर सिंह तोमर के घर 40 हजार की चोरी, ग्राम हर्रई में पहलवान सिंह बघेल के यहां 50 हजार की चोरी की घटना हुई है। गोवर्धन थाना अंतर्गत 25 अक्टूबर को लोकेन्द्र तोमर, दीपक शर्मा, सुमित शर्मा के यहां 16 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया आज तक कोई भी चोरी के आरोपियों को पकड़ा नहीं गया। विधायक का कहना है कि इससे जनता में आक्रोश है।

मुझे विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा-

विधायक ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में फोन से एसपी से बात की है। विधायक ने कहा कि यह वारदातें ट्रेस नहीं हुई तो वह धरना देंगे। विधायक ने बताया कि ग्रामीणजन लगातार मुझे दूरभाष पर बता रहे हैं एवं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसलिए अगर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह दस दिन बाद धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811