Let’s travel together.

गुम और चोरी हुए 24 मोबाइल मालिकों को लौटाए,ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत पुलिस की कार्रवाई

0 95

 

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

बरेली में पुलिस द्वारा 24 लोगों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ गुम और चोरी हुए मोबाइल लोटाए ।बरेली पुलिस नेवर्ष 2024 में ऐसे लोगों के मोबाइल जो नगर सहित प्रदेश के विदिशा होशंगाबाद इंदौर उज्जैन जबलपुर सहित अन्य प्रदेशों में गुम और चोरी हो गए थे उन लोगों को थाने में बुलाकर उनके मोबाइल सौंप गए।

बता दें कि लोगों के द्वारा मोबाइल चोरी और गुम जाने की शिकायत बरेली थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर मोबाइल मालिकों को वापस सौंपे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने चोरी एवं गुमशुदा हुए 24 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए हैं। उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकार में ट्रेस किए गए गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर विधि सम्मत तरीके से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को सौंपने की कार्रवाई की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि इसके अलावा शेष मोबाइलों की ट्रेसिंग कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने बरामद किए खोए हुए 24 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 3 लाख बताई जा रही है। दिवाली के पर्व पर अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोग खुशी से उछल उठे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811