Let’s travel together.

इस दीपावली ना दुकान हटने का डर, ना ही कर देने की जरूरत

0 269

 

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने किए जा रहे प्रयासों से खुश हैं फुटपाथ व रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे-छोटे व्यवसायी

रायसेन।जिले में दीपोत्सव पर्व के लिए सजे शहर के बाजारों एवं ग्रामीण हाट बाजारों में फुटपाथ व रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर छोटे-छोटे व्यवसाय कर रहे लोग, शासन द्वारा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से बेहद खुश हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भी पथ विक्रेताओं से मिट्टी के दीपक सहित अन्य सामग्री खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। रायसेन में महामाया चौक पर सड़क किनारे मिट्टी के दीपक व अन्य पूजन सामग्री बेच रहीं भगवती बाई बताती हैं कि इस बार दीपावली पर सारी कमाई हमारे घर पहुँचेगी। नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी मुझसे कर लेने नहीं आया है। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुझ जैसे छोटे-छोटे कारीगरों, पथ विक्रेताओं के लिए कर मुक्त व्यापार करने की छूट दी है।

रायसेन में सागर तिराहे के पास सड़क किनारे दुकान लगाकर मिट्टी के दीपक और अन्य सामग्री बेच रहे सीताराम प्रजापति और उमेश प्रजापति भी इस बार बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहले यह डर लगा रहता था कि कहीं नगर पालिका का कर्मचारी आकर यहां से हटने के लिये न कह दे। ऊपर से शुल्क भी देना पड़ता था। लेकिन इस बार कोई चिंता नहीं है, हम स्वाभिमान के साथ अपना व्यवसाय कर रहे हैं। इसी प्रकार मिट्टी के दीपक बेच रहीं भूरिया बाई सरकार और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहती हैं कि प्रदेश में जनकल्याणकारी सरकार है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हम जैसे आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पियों को छूट देकर बड़ा प्रोत्साहन दिया है। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी अपनाकर “वोकल फार लोकल“ को बढ़ावा देने के लिये किए गए आव्हान को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी लगन और मेहनत से धरातल पर ला रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दीपावली के अवसर पर रेहड़ी-पटरी व फुटपाथ पर मिट्टी के दीपक, दीप मालाएँ, धार्मिक प्रतीकों व अन्य पूजन सामग्री एवं सजावटी सामान बेचने वाले छोटे-छोटे कारीगरों को कर मुक्त व्यवसाय की छूट व उन्हें अन्य सुविधायें देने का निर्णय लिया गया है। इससे मिट्टी के दीपक बनाने वाले शिल्पियों के चाक ने गति पकड ली है। साथ ही अन्य शिल्पियों को भी प्रोत्साहन मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811