यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
बरेली में दीपावली पर्व की खुशियां चारों ओर देखी जा रही हैं इस दौरान दुकान भवन सभी लाइटिंग की रोशनी से जगमगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर घरों में महिलाओं और बच्चियों के द्वारा मनमोहक रंगोलिया बनाई जा रही हैं।
प्रायः देखा जाता है कि तीज त्यौहार के दौरान भारतीय संस्कृति में रंगोली बनाना एक परंपरा है , जिसका निर्वहन सनातन संस्कृति में सभी लोग करते आ रहे हैं । लेकिन इस बीच यदि रंगोली के माध्यम से समाज को एक ऐसा संदेश जिसके लिए सरकारें कठोर नियम के साथ , भ्रूण हत्या के विरोध में तमाम तरह से प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं इस दौरान बनाई जाने वाली रंगोली के माध्यम से श्रीमती विभा पति विवेक जैन के द्वारा बनाई जाने वाली रंगोली जिसके माध्यम से
कन्या भ्रूण हत्या रोकने ओर स्वच्छता अपनाने के लिए समाज को एक संदेश दिया जा रहा है। इस संबंध में श्रीमती विभा जैन ने बताया कि वर्तमान में जहां सरकार इस अपराध की रोकथाम के लिए सख्त कानून के साथ लोगों को जागरुक कर रही है। तो हमारा भी दाईत्व बनता है कि हम भी किसी न किसी माध्यम से लोगों को जागरूक करें।