Let’s travel together.

मूर्तिकार लक्ष्मी जी की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे, पूजा का एक ही दिन शेष 

0 127

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर लोग पूजा करते हैं। ये मूर्ति पूरे साल रहती है और अगले साल नई मूर्ति लाकर पूजा की जाती है। दिवाली, दीपावली या दीपोत्सव हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है, जोकि पूरे 5 दिनों तक चलता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की एक साथ पूजा करने का विधान है। दिवाली की शाम घर, दुकान, ऑफिस से लेकर कारखाने आदि जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है।
ग्राम अंबाडी में पूरे साल कारीगर नई नई मूर्तियों का निर्माण करते है। जब जैसी जैसी मूर्ति की आवश्यकता होती है। कारीगर हर प्रकार की मूर्ति का निर्माण कर मार्केट में बेचते हैं। यहां उनका पुश्तैनी धंधा है। अंबाड़ी निवासी हल्के राम प्रजापति, अमन प्रजापति ,राहुल प्रजापति ,विक्की ,छोटू प्रजापति , प्रताप प्रजापति ने बताया की दीपावली पर दिया और लक्ष्मी जी की मूर्ति का निर्माण करते है। अभी लक्ष्मी जी की मूर्ति पर रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है।
हर साल दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति खरीदी जाती है। दिवाली के दिन नई मूर्ति में पूजा-अनुष्ठान करने के बाद यह मूर्ति पूरे साल स्थापित रहती है और पुरानी मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है। दिवाली में लक्ष्मी-गणेश की वही मूर्ति नई खरीदी जाती है जोकि मिट्टी से बनी होती है। सोना, चांदी या पीतल जैसे धातुओं की मूर्ति को नहीं बदला जाता है। वहीं आमतौर पर जब गणेशोत्सव या दुर्गोत्सव में देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित होती है तो उसका विसर्जन दस दिनों में कर दिया जाता है। लेकिन दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की स्थापित मूर्ति पूरे साल रहती है।
दरअसल प्राचीन काल में मिट्टी से बनी मूर्तियों में पूजा करने का अधिक प्रचलन था। जो सालभर रखने के बाद खंडित, खराब या बदरंग सी हो जाया करती थी।
इसलिए दिवाली के शुभ मौके पर मूर्ति का विसर्जन कर नई मूर्ति लाई जाती थी। इसके बाद से दिवाली पर हर साल नई मूर्ति खरीदने की परंपरा की शुरुआत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811