मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज के पास स्थित देहरी गांव पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों व्यक्ति उछल कर रोड के किनारे गिर गए। जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए। रहागिरो ने इसकी सूचना घायल व्यक्ति के परिजनों को दी।

परिजन घायल व्यक्तियों को बेरखेड़ी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर दोनों घायलों का इलाज जारी है। इनमें से एक को गंभीर चोट आई है वहीं एक को मामूली चोट आई है। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भोपाल से ग्राम सेमरा जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।