Let’s travel together.

रायसेन जिले के 157635 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 31 करोड़ 52 लाख रु से अधिक राशि अंतरित

0 129

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायसेन।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र के वासिम में आयोजित कार्यक्रम में 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त की राशि 20 हजार करोड़ रू से अधिक राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 157635 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 31 करोड़ 52 लाख 70 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त राशि अंतरण कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरिवंद दुबे सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।


जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एक साल में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार प्रदेश में हितग्राही किसानों को एक साल में 12 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि आज जिले के 157635 हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 31 करोड़ 52 लाख 70 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 42309 किसानों को 84618000 रू, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 50776 किसानों को 101552000 रू, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 41219 किसानों को 82438000 रू तथा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 23331 किसानों को 46662000 रू की राशि वितरित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महाराष्ट्र में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री मनीश शर्मा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, अधीक्षक भू अभिलेख श्री राजेश राम सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811