Let’s travel together.

संसदीय क्षेत्र से एक-एक माफिया को यहां से भगाना मेरी प्राथमिकता में शामिल- ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 112

शिवपुरी के पिछोर में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंच श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत

मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और रोड शो में हुए शामिल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से एक-एक माफिया को यहां से भगाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है। श्री सिंधिया ने यह बात गुरुवार को शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।
पिछोर में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने लोकसभा में प्राथमिकताओं को बताया कहा मेरी चार प्राथमिकता हैं, पहला मेरे अशोकनगर, गुना और शिवपुरी में एक-एक माफ़िया को मैं यहाँ से भगाऊँगा। दूसरी प्राथमिकता केंद्र सरकार की एक-एक योजना मेरे क्षेत्र की जनता को मिले इसके लिए मैं कार्य करूंगा। तीसरी प्राथमिकता क्षेत्र में अधोसंरचना की सभी ज़रूरतें चाहे सड़क, पुल या बिजली का फ़ीडर सभी का निर्माण होगा। चौथी प्राथमिकता युवा शक्ति को प्रोत्साहन, मैं क्षेत्र की युवा ऊर्जा को अधिक बेहतर शिक्षा व रोज़गार के मौक़े प्रदान हो इसके लिए कार्य करूंगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-तीन बार की सीटें जोड़ दें तो भी कम हैं-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को 100 के आँकड़े से पहले रोक दिया। वर्ष 2014, 2019 व 2024 की सीट भी कांग्रेस की जोड़ दे तो भाजपा की अकेली 240 सीटों से कम हैं। श्री सिंधिया ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही प्रधानमंत्री व पार्टी को तीसरी बार लगातार वोट देकर देश की बागडोर दी गई है। मप्र में 29 की पूरी 29 सीटें भाजपा के खाते में डालकर मध्य प्रदेश की जनता ने यह बात पुन: सिद्ध कर दी कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में एमपी, और एमपी के मन में मोदी हैं।

रोड शो में जेसीबी से बरसाए गए फूल और मालाएं

पिछोर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का आभार और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार पिछोर पहुंचे थे। इस दौरान रोड शो में श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के समर्थकों ने रोड शो के दौरान कई जगह पर जेसीबी मशीन लगाकर फूल व मालाओं की बरसात की। इस स्वागत के दौरान यहां पर रोड शो में करीब 50 से ज्यादा जेसीबी मशीनें मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811