Let’s travel together.

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस की चार बोगियों के टूटे कांच

0 111

 

इटारसी नर्मदापुरम। रेलवे द्वारा चलाई जा रही हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक लगातार पत्थरबाजों के निशाने पर हैं। मंगलवार रात करीब 12 बजे रीवा से चलकर रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के चार कोचों पर पथराव हुआ। इस घटना से रेल विभाग एवं सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार इटारसी-पवारखेड़ा स्टेशन के बीच सुनसान जंगल में चार कोचों की खिड़कियों पर लगातार अज्ञात युवकों ने पथराव किया। पथराव में चार कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए हैं, कई जगह क्रैक आ गए हैं। घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, अचानक बाहर से हुए पथराव और कांच टूटने की आवाज से सारे यात्री सहम गए। कांच मोटा होने के कारण पत्थर अंदर तक नहीं आए, वरना यात्री भी जख्मी हो सकते थे।

इटारसी-पवारखेड़ा स्टेशन के बीच किमी. क्रं 745-10 से किमी. क्रं. 747-10 के बीच ट्रेन के कोच नं. सी-4 की बर्थ नं. 3-4, सी-5 की बर्थ नं. 23-24, सी-6 कोच की बर्थ 28-29, 33-34 एवं कोच नं. सी-7 की बर्थ नं. 13-14 में पथराव हुआ।

ट्रेन पर हुए पथराव की जानकारी रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चली, यात्रियों ने भी इस पथराव की जानकारी कोच अटेंडर एवं टीटीई को दी। वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा को लेकर रेलवे शुरूआती दौर से ही एहतियात बरत रही है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया, मामले में जांच की जा रही है। रात की घटना होने के कारण मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, जिससे पत्थरबाजों का पता लगाया जा सके।

ट्रेन पर जिस तरीके से पथराव हुआ है इससे यह बात निकलकर सामने आई है कि बदमाशों ने टारगेट करते हुए एक साथ कई पत्थर बरसाए हैं। एक के बाद एक लगातार कोच को निशाना बनाया गया है, मतलब पत्थर चलाने के लिए पहले से जमा किए गए थे। इसके पहले भी दूसरी ट्रेनों में भी पथराव हुआ है, लेकिन महज एक या दो पत्थर चले हैं। आरपीएफ अब इन पत्थरबाजों की तलाश में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811