Let’s travel together.

कालाबाजारी रोकें जिम्मेदार, किसानों को कराएं यूरिया उपलब्ध- शशांक सक्सेना

0 153

सैकडों समर्थकों के साथ श्यामपुर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना ने यूरिया की कालाबाजारी रोकने और किसानों को यूरिया उपलब्धता को लेकर श्यामपुर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान बडी संख्या में किसान और कांग्रेसजन उपस्थित रहे। यूरिया की समस्या को लेकर शशांक सक्सेना के नेतृत्व में श्यामपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

युवा नेता शशांक ने कहा कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है हर वर्ष की तरह सरकार समीतियों के माध्यम से किसानों को सस्ते दामों पर यूरिया उपलब्ध कराती रही है। लेकिन अभी किसानों को समीतियों के माध्यम से यूरिया नहीं मिल रहा है। जबकि बाजार में व्यापारियों के पास यूरिया उपलब्ध है। जिससे किसानों को मंहगे दामों पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है। ज्ञापन में यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने और समीतियों के माध्यम से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811