ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना से लेकर विद्युतीकरण से रोशन होगा अब विधानसभा क्षेत्र सांची
शीघ्र ही लाभान्वित होगी क्षेत्र की ग्रामीण आम जनता- डॉक्टर प्रभु राम चौधरी
सी एल गौर रायसेन
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व साँची विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने विधानसभा सत्र के दौरान साँची विधानसभा क्षेत्र के मजरो-टोलो में विद्युतीकरण सहित ट्रांसफार्मर स्वीकृति, विद्युतीकरण कार्य सहित विभिन्न मुद्दे प्रमुखता के साथ उठाए।
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र जुलाई-2024 के दौरान 04 जुलाई को सदन की कार्यवाही के समय साँची विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने साँची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मजरो-टोलो में विद्युतीकरण सहित ट्रांसफार्मर स्थापना एवं स्वीकृति सहित विद्युतीकरण कार्य, आदि विभिन्न मुद्दे उठाए। जिसके जवाब में बताया गया कि
1) जिला रायसेन अंतर्गत सांची विधानसभा क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2023-24 में नवीन अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना हेतु प्रथम चरण में 64 एवं द्वितीय चरण में 221 ट्रांसफार्मर क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री द्वारा स्वीकृत किए गए है। इसके साथ ही बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए गैरतगंज विकासखंड के 20 एवं साँची विकासखंड के 8 मजरो एवं टोलो पर विद्युतीकरण प्रस्तावित है। ज्ञात हो कि सांची विधानसभा क्षेत्र के जागरूक विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा क्षेत्र के विकास की चिंता करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा में लगातार विकास के अनेक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। सांची विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से कैसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बने इसके लिए लगातार डॉक्टर चौधरी पूर्प करते आ रहे हैं, उनका सपना है कि सांची विधानसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश में एक विकसित विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाए, इसके लिए वह मध्य प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक लगातार क्षेत्र के
विकास करने में जीजान से जुटे हैं।