सुरेंद्र जैन धरसींवा
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आने नाम की तरह इंसानियत को भी गौरान्वित करते हुए बीमार बुजुर्ग अख्तर हुसैन के उपचारार्थ तत्काल रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
जानकारी के मुताबिक रायपुर के तेलीबांधा निवासी बीमार बुजुर्ग अख्तर हुसैन कुरैशी तंगहाली के चलते अपना उपचार नहीं करा पा रहे थे आर्थिक तंगी ऊपर से इस उम्र में कुछ कर भी नहीं सकते यही कारण रहा कि वह अपने उपचारार्थ रायपुर कलेक्टर के दरबार मे कलेक्टर गौरव सिंह के पास अपनी फरियाद लेकर पहुचे कलेक्टर गौरव सिंह ने भी अपने नाम की तरह इंसानियत को गौरान्वित करते हुए तत्काल अख्तर हुसैन कुरेशी को बेहतर इलाज के लिए भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी से आर्थिक सहायता के रूप में 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।
जैसे ही कलेक्टर गौरव सिंह ने अख्तर हुसैन को उपचारार्थ चेक प्रदान किया बेंसे ही अख्तर हुसैन की आंखें भर आईं उन्होंने कलेक्टर की इस मानवीयता पर उनका ह्रदय से शुक्रिया अदा किया
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861