मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा और रावण दहन के साथ अनुराग शर्मा स्टार नाइट ने मोहा मन
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
ग्राम सांकरा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ दो दिनों तक मनाया गया। दशहरे के दिन मनोहारी झांकियों के साथ मां दुर्गा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया, वहीं दूसरे दिन असत्य, अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया।

मां के जयकारों से गूंजा सांकरा
दशहरे के दिन दोपहर बाद ग्राम के तीनों दुर्गा पंडालों बजरंग चौक, आजाद चौक और बाजार चौक से मां दुर्गा की प्रतिमाएं ट्रैक्टरों में सजाई गई झांकियों के साथ निकलीं। शोभायात्रा में मां जगत जननी के भक्त ढोल-नगाड़ों पर मां के जयकारे लगाते, नाचते-गाते चल रहे थे। आकर्षक झांकियां और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विसर्जन शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे गांव में भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी।

दूसरे दिन रावण दहन और स्टार नाइट का धमाल
परंपरा अनुसार सांकरा में दशहरे के दूसरे दिन दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इस दिन रात्रि में अनुराग शर्मा स्टार नाइट की रंगारंग प्रस्तुति हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोकगीतों ने समां बांध दिया। इसके बाद असत्य के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ही मेले में उपस्थित हजारों ग्रामीणों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष धरसींवा श्रीमती शकुंतला दिलेन्द्र सेन एवं जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खुटे शामिल हुए।

विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, जनपद सदस्य निशा अंजित सायतोड़ें, जनपद सभापति प्रमोद निषाद, सरपंचगण — रामकुमार वर्मा (सिलतरा), संतोष साहू (सौंड़रा), लोकेश नौरंगे (धनेली), सुनील परगनिया (बहेसर), गौरी पारधी (निमोरा), रुखमणी उमेश निषाद (मुरेठी), हरिवर्मा (गिरौद प्रतिनिधि) एवं पूर्व जनपद सदस्य राजेश वर्मा, पूर्व सरपंच वर्षा प्रमोद शर्मा एवं टहल साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सांकरा रघुनाथ साहू एवं उपसरपंच योगेश्वर साहू ने की।
पूरा आयोजन ग्राम पंचायत सांकरा पंचगण एवं ग्रामवासी सांकरा तथा आयोजन कर्ता जनजागृति युवा समिति बजरंग चौक, ग्राम विकास दुर्गा उत्सव समिति आजाद चौक एवं नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति बाजार चौक द्वारा किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में तीनों समितियों के युवाओं एवं दीना सायतोडे गोलू यादव का विशेष योगदान रहा