Let’s travel together.

दिल्ली में बंद रहेंगे सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

0 63

देश में लोग इस समय लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने अहम फैसला लिया है. उनके मुताबिक, दिल्ली में बढ़ती गर्मी की वजह से सभी आंगनवाड़ी केंद्र को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा सभी लाभार्थियों को राशन उनके घर तक पहुंचाने की बात भी की गई है.

राजधानी दिल्ली में इस समय गर्मी का पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. यहां 3 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है. औसतन तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच रहा है. ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.भीषण गर्मी को देखते हुए आप सरकार के मंत्री ने अहम फैसला लिया है.

क्या कहा मंत्री ने?

मंत्री कैलाश गहलोत ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. इसमें लिखा है कि दिल्ली में चल रही तपतपाती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि दिल्ली के सभी आंगनवाड़ी केंद्र 1 जून 2024 से 30 जून 2024 तक बंद रहेंगे. इस बीच बच्चों और गर्भवती, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पूरक पोषण खाद्य सामग्री सीधे लाभार्थियों के दरवाजे पर टेक होम राशन के माध्यम से पहुंचाई जाएगी.

दिए निर्देश

इसमें 3 से 6 साल आयु के बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें आंगनवाड़ी सेंटर पर आमतौर पर गर्म पका हुआ भोजन मिलता है. इसके लिए दिल्ली में मंत्री कैलाश गहलोत ने महिला एवं बाल विकास सचिव को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और दैनिक आधार पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811