साँची में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव का मामला,भाजपा जिला अध्यक्ष ने 21 लोगो को पार्टी से निष्काषित करने की अनुशंसा की
रायसेन। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवान दास सबनानी को लिखे पत्र में साँची में भाजपा के नगर परिषद में अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी बलराम मालवीय के विरुद्ध चुनाव लड़ने और सहयोग करने के मामले में 21 भाजपा कार्यकर्ताओं को निष्काषित करने की अनुशंषा की है।जिन भाजपा नेताओं को निष्काषित करने की अनुशंसा की है उनमें जिला भाजपा उपाध्यक्ष दातारसिंह मीणा और नगरपरिषद के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित पार्षदगण और भाजपा के मंडल पदाधिकारी भी शामिल है।
श्री किरार ने कहा है कि इन लोगो को पहले सोकाज नोटिस जारी किया था।लेकिन संतोष प्रद जबाब न मिलने के कारण यह अनुशंसा की है।
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवान दास सबनानी को लिखे अनुशंसा पत्र में कहा है कि नगर परिषद सांची अध्यक्ष पद हेतु दिनांक 06/08/2022 को अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णुदत्त शर्मा जी प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री हितानन्द शर्मा जी एवं जिला कोर कमेटी द्वारा भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्री बलराम मालवीय को घोषित किया गया था ।
उपरोक्त प्रत्याशी के विरूद्व भाजपा के ही पप्पू रेवाराम अहिरवार द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व नगर परिषद सांची में अध्यक्ष का चुनाव लडा गया, जिससे की भाजपा अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गया ।
उक्त घटना क्रम पार्टी के 8 पार्षदगण / पदाधिकारीगण / कार्यकर्तागण, द्वारा एक योजनाद्व एक मत होकर पार्टी प्रत्याशी के विरूद्व मतदान किया में एवं मंडल अध्यक्ष इसके प्रत्याक्षदर्शी रहे, मेरी नजरों के सामने मण्डल अध्यक्ष के सामने उक्त घटना क्रम को अनजाम दिया गया है ।
मेरे द्वारा पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा गया था, लेकिन इनके द्वारा मेरी बात को नही सुना गया और सभी लोग पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व में जाकर चुनाव लड़े और जीत का विजय जुलुस निकाला गया यह सब मेरे समक्ष हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा आदेशानुसार उक्त लोगों को 3 दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किये गए थे, जिनका जबाव मिल गया है, जो कि संतोष जनक नहीं है ।अनुरोध है कि उक्त लोगों को पार्टी प्रथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्काशन करने हेतु अनुसंशा की जाती है, ताकि भविष्य में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ किसी प्रकार की अनुसाशन हीनता न कर सके ।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने साँची नगर परिषद के नव अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार आ० स्व० मुन्नालाल,पार्षद वार्ड क्र 03 नगर परिषद सांची एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सांची रायसेन, श्रीमति सुशीला अहिरवार पति पप्पू रेवाराम अहिरवार,अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल सांची,श्री दातार सिंह मीणा जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला रायसेन सदस्य मंडल कार्यकरणी मंडल सांची, मनोज अग्रवाल,श्री अमित जोशी आ. राजेन्द्र प्रसाद जोशी पार्षद वार्ड क्र 04 नगर परिषद सांची एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रायसेन,श्रीमति सिमरन पति शुभम तोमर पार्षद वार्ड क्र 05 नगर परिषद सांची,श्रीमति स्वाती पति बंटी मेहरा पार्षद वार्ड क्र 06 नगर परिषद सांची,श्रीमति संतोषी बाई पति रघुवीर चौहान पाषर्द वार्ड क्र 8 नगर परिषद सांची,श्रीमति निर्मला पति सुनील जैन पार्षद वार्ड क्र. 13 नगर परिषद सांची,श्रीमति इंदू पति ओमप्रकाश कुशवाह पार्षद वार्ड क्र 11 नगर परिषद सांची, शुभम तोमर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला रायसेन,
वीरेंद्र तोमर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मंडल सांची,बंटी मेहरा,
रघुवीर चौहान भाजपा मंडल महामंत्री मंडल सांची,सुनील जैन,
देवेश घेघट भाजपा कार्यकर्ता भाजपा मंडल मंत्री मंडल सांची,
श्रीमति रचना पति नीलू जैन पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल सांची,
श्री संग्राम सिंह यादवनभाजपा कार्यकर्ता,मुकन सिंह राजपूत सदस्य मंडल कार्यकरणी मंडल सांची ,रितेश अग्रवाल भाजपा मंडल महामंत्री मंडल सांची,सहित कुल 21 लोगो को भाजपा से 6 साल के लिए निष्काषित करने की अनुशंसा की है।